
Total Downloads: 57
नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. लोगों ने रविवार की शाम अस्ताचलगामी और सोमवार को सुबह उदयीमान सुर्य को अघ्र्यदान किया. नवगछिया के हाइलेवल घाट पर इस अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था. दूर दराज के श्रद्धालू दूसरे जिले से भी यहां छठ मनाने पहुंचे थे. नवगछिया प्रखंड के जगतपुर गांव में मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, थानाध्यक्ष एके आजाद ने अघ्र्यदान किया. इधर इस्माइलपुर के विभिन्न घाटों की गश्ती पुलिस स्तर से नाव से भी की जा रही थी. नवगछिया के जमुनिया गांव में छठ पर्व के अवसर पर भगवान भास्कर और छठ मैया की प्रतिमा स्थापना कर लोगों ने पूजा अर्चना की है. जमुनिया में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को देर शाम किया गया. जिसमें समस्त ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता विजेंद्र शर्मा आदि अन्य की भूमिका थी. इधर कोसी पार ढोलबज्जा गांव में जिला पार्षद नंदनी सरकार ने विधि विधान के साथ दोनों दिन छठ पर्व किया. इधर नवगछिया के गौशाला घाट पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने अध्र्यदान किया. भवानीपुर में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने भी विधि विधान के साथ छठ किया. इधर जयमंगल टोला जहानवी घाट पर जदयू के इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें ग्रामीणों व प्रबुद्ध जनों की भूमिका रही. खगड़ा पंचायत के बोरवा, कलबलिया में छठ पूजा समितियों द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया.
