लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वायुसेना के विंग कमांडर कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए। उन्होंने अभिनंदन की मूंछों को राष्ट्रीय मूंछ का दर्जा देने की मांग की।

वायुसेना के इस जांबाज ने बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के विमान को सीमा में घुसकर मार गिराया था। लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पाक के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वायुसेना की इस कार्रवाई की भरपूर सराहना करती है। इस घटना के बाद पाक लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसे वायुसेना के जवानों ने नाकाम कर दिया।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *