नवगछिया : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में गुरुवार को आयुष्मान भारत स्कीम की सफलता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, वसुधा केंद्र संचालक, विकास मित्र समेत अन्य कर्मियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुधीर कुमार व संचालन सीडीपीओ संगीता कुमारी ने की। बैठक में मौजूद सभी कर्मियों को दोनों अफसरों ने बताया कि शुक्रवार से खरीक पीएचसी में आयुष्मान भारत स्कीम के तहत बनने वाले गोल्डेन कार्ड बनाने के शिविर लगेगा।

जिसमें सभी लोगों का मुफ्त में गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। जिसमें पंचायतवार तिथि निर्धारित तिथि की गई। अपने पंचायत के निर्धारित तिथि पर आकर उस पंचायत के लोग आकर कार्ड बनवा सकते हैं। इस स्कीम को सफल बनाने के आपलोग अपने-अपने पोशक क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर उक्त स्कीम की जानकारी दें। कार्ड बनाने के लिए शिविर में भाग लेने के लिए जागरूक करें।

साथ ही शिविर स्थल तक लाने में मदद करें। वहीं बीडीओ ने बताया कि जो वसुधा केंद्र या अन्य लाइसेंसधारी दुकान में जो कार्ड बनाएंगे उसे मात्र तीस रूपया केंद्र संचालक को देना होगा। वहीं सीडीपीओ ने मौजूद सभी सेविकाओं को निर्धारित समय पर केंद्र संचालन करने व उक्त कार्ड बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एलएस समदर्शी मेघा, अनिता कुमारी, विकास मित्र सुरेश राम, एएनएम मनीषा भारती, विभा कुमारी आदि मौजूद थे।

जानें कब किस पंचायत का बनेगा कार्ड’ पंचायत तिथि

भवनपुरा 28 से 30 जून
चोरहर 02 से 04 जुलाई
लोकमानपुर 05 से 07 जुलाई
ढोडिया-दादपुर 08 से 13 जुलाई
खरीक बाजार 13 से 20 जुलाई
गोटखरीक 21 से 26 जुलाई
अकिदत्तपुर 27 जुलाई से 03 अगस्त
ध्रुबगंज 05 से 08 अगस्त
तुलसीपुर 09 से 12 अगस्त
राघोपुर 13 से 14 अगस्त
उस्मानपुर 16 से 19 अगस्त
तेलघी 20 से 22 अगस्त
खैररपुर 23 से 25 अगस्त

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *