खरीक में गलत नीयत से विवाहिता का अपहरण
खरीक| थाना क्षेत्र के एक गांव से गलत नीयत से एक विवाहिता का अपहरण की घटना सामने आई है। इसको लेकर अपहृता के पति ने अपने फुफेरे भाई सह मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रौठा निवासी सोनू कुमार, मोनू कुमार समेत परिजनों पर लगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उक्त ने पत्नी का गलत नीयत से अपहरण कर लिया है।
Total Downloads: 165
गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, जेल
नारायणपुर| प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी जितेन्द्र कुमार यादव को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लाल वारंटी धराया, भेजा गया जेल
खरीक| थाना क्षेत्र के खरीक बाजार निवासी भाेनू सिंह को खरीक पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जो कटिहार कोर्ट के लंबे समय से फरार चल रहे लाल वारंटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने दी।
उद्घाटन मैच को नारायणपुर की टीम ने जीता
नवगछिया| मकनपुर स्थित मध्य विद्यालय मैदान में सेवन स्टार मकनपुर नवगछिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शनिवार को आरंभ हुआ। टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। शनिवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद उद्घाटन मैच नारायणपुर व खरीक टीम के बीच हुआ।

