उत्तर प्रदेश के संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सोते समय युवक ने सपने में देखा कि कुछ चोर घर में घुसकर कपड़ा चोरी कर ले गये। आंख खुलने पर युवक ने डायल 100 को फोन कर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र हाजी मुशर्रफ ने शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे डायल 100 को फोन किया। उसने कहा कि मेरे घर में चोर घुस आये और 132 सूट चोरी कर ले गये। डायल 100 को की गई काल लखनऊ पहुंची तो हयातनगर पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये गये। डायल 100 टीम और थानाध्यक्ष रणवीर सिंह पुलिस टीम को लेकर आनन-फानन में मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने डायल 100 को फोन कर सूचना देने वाले मोहम्मद नासिर से पूछताछ की तो नासिर ने बताया कि वह बीमार चल रहा है। दवा खाने के बाद दिमाग में गर्मी चढ़ गई थी। इसी दौरान सपने में दिखाई दिया कि चोर घर में घुस आये हैं। इस पर उसने डायल 100 को सूचना दे दी। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले मोहम्मद नासिर को गिरफ्तार कर थाने ले गई और चालान कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *