नवगछिया : भागलपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार की रात तीन युवकों ने लूटपाट के बाद एक युवती को चलती ट्रेन से फेंक दिया। यह घटना सहरसा-मानसी रेलखंड पर कोपरिया स्टेशन के गोरगामा रेलवे ढाला के पास हुई, जहां दर्द से कराहती युवती को देख स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Total Downloads: 202
युवती की पहचान नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी जोया प्रवीण के रूप में की गई। वह पति आदित्य कुमार के साथ राजेंद्र कॉलोनी में रहती थी। सहेलियों के साथ जा रही थी सहरसा जोया प्रवीण ने बताया कि वह अपनी सहेली नवगछिया की पल्लवी, प्रियंका और श्वेता के साथ सहरसा जाने के लिए निकली थी।

सहेलियों को बीए का फार्म भरने सहरसा जाना था, उनकी जिद पर वह भी तीनों के साथ ट्रेन पकड़कर चल पड़ी। मानसी स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचने के बाद भागलपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर सहरसा के लिए चली। इसी दौरान उसे नींद आ गई।

नींद खुली तो सभी सहेलियां गायब थीं। जब वह अपनी सहेलियों को ढूंढने लगी, तभी चलती ट्रेन में तीन युवक चढ़े, पास आकर अपना मोबाइल निकाला फोटो देखने के बाद कहा कि यही वह लड़की है। इसका काम तमाम करना है। इसके बाद युवकों ने मुङो ट्रेन से फेंक दिया।

