मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच खोपड़िया स्टेशन से आगे चलती ट्रेन से हत्या करने की नीयत से फेंकी गई लड़की जोया खातून उर्फ रोक्सिंदा खातून के मामले की जांच करने बरौनी रेल डीएसपी अंजनी कुमार झा शनिवार को नवगछिया जीआरपी थाना पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित लड़की के बयान पर मानसी जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जांच में पाया गया है कि पीड़िता का घर खगड़िया के गोगरी के बौरना है। उसके अनुसार वह वर्तमान में नवगछिया में अलग-अलग जगह पर किराए के मकान पर रहती थी। पिता मो. अमजद का कहना है कि उनकी पुत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसके कारण वह इधर उधर भटकती रहती थी। रेल डीएसपी ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

लड़की के साथ सहरसा जाने वाले उनकी तीनों सहेली पल्लवी प्रियंका व श्वेता के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। जिस लड़के आदित्य को पीड़िता ने अपनी पति होने की बात कही थी इसकी भी जांच की जा रही हैं।

मालूम हो कि जोया खातून नवगछिया स्टेशन से अपनी सहेलियों के साथ सहरसा के लिए रवाना हुई थी। सहरसा जाने के क्रम में खोपड़िया स्टेशन से आगे तीन की संख्या में आए युवकों ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *