नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया”जागृती” (महिला शाखा) के तत्वाधान मे हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में होने जा रहा है। यह मंच की छठी प्रस्तुति है

सभी अधिकारी द्वारा आयोजन में उपस्थिति की सहमति से सभी सदस्यों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। बता दे कि इस आयोजन को शाखा द्वारा मेला के रूप में सजाया जाता है। जिसमें सांस्कृतिक नृत्य, सामाजिक संदेश पर नाट्य प्रस्तुति, एक मिनट गेम शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित है। मेले में कई प्रकार के स्टॉल जैसे:-राखी, गिफ्ट आइटम, आर्टिफिसियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ा, चूड़ी एवं अन्य कई प्रकार की सामग्री का मिला-जुला आकर्षक कलेक्शन खरीदने को मिलेगा।

ये सभी स्टॉल महिलाओं में सशक्तिकरण का उदाहरण होंगे जबकि सभी स्टॉल महिलाएँ ही संचालित होती है जो कि समाज की नारी को बहुत कुछ सीखने और अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करने का संदेश देगी । संस्था के सचिव रिंकी शर्मा ने बताया कि सभी वर्ग की महिला का स्वागत है वो चाहे तो अपना स्टॉल लगाने, अपने बच्चों को कार्यक्रम में भाग दिलाने हेतु शाखा से सम्पर्क कर सकते है।

इस मेले में स्वादिष्ट चाट, गोलगप्पे, चुस्की, मोमो एवं कई प्रकार के खाने-पीने की चीजों के भी काउंटर होंगे साथ ही इस बर्ष भी शाखा द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्दान शिविर १८ अगस्त को लगाया जायेगा इस बार संस्था के सदस्य अध्यक्ष-कंचन खेमका, सचिव-रिंकी शर्मा, संयोजक Babita Varma है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *