बिहपुर :प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे में बाल संसद गठन के लिए मतदान हुआ, जिसमें सात बालक और बालिकाएं उम्मीदवार बनीं। इनमें छोटी, कोमल, आंचल, मनीश, अब्दुल कलाम, सुन्नती खातून व रियाजुल शामिल हैं। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की अध्यक्षता में मतदान की प्रक्रिया हुई, जिसमें सर्वाधिक मतों के आधार पर अब्दुल कलाम प्रधानमंत्री व सुन्नती खातून उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

शिक्षा मंत्री छोटी कुमारी, उप शिक्षामंत्री लक्ष्मी कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री आंचल कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री गुंजो खातून,जल व कृषि मंत्री फैजान अंसारी, उप जल व कृषि मंत्री अकबाल अंसारी, सांस्कृतिक व खेलमंत्री मनीश कुमार ,उप सांस्कृति व खेलमंत्री रियाजुल, पुस्तकालय मंत्री कोमल कुमारी व उप पुस्तकालय मंत्री के पद अजीत कुमार निर्वाचित हुए।

बाल संसद के सभी निर्वाचित छात्र-छात्रओं को प्रधानाध्यापक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीठासीन पदाधिकारी शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी व मतदान पदाधिकारी शिक्षिका कुमारी निशा भारती थीं।

रुचि कुमारी बनीं प्रधानमंत्री

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में बुधवार को बाल संसद का गठन प्रत्यक्ष चुनाव के आधार पर किया गया। प्रधानमंत्री पद के लिये तीन उम्मीदवारों आजाद रीज, इन्द्रजीत कुमार व रुचि कुमारी ने पर्चा दाखिल किया। रुचि कुमारी सर्वाधिक 51 मत लेकर प्रधानमंत्री पद पर चुनी गई। आजाद राज 36 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। इन्द्रजीत कुमार को मात्र 18 मतों पर संतोष करना पड़ा। उप प्रधानमंत्री आजाद राय व शिक्षा मंत्री लवी कुमारी, उप शिक्षा मंत्री विक्की कुमार मनोनीत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान युगेश कुमार, कुमारी नूतन सिंह, शिक्षक राजेश कुमार सहित बडी संख्या में छात्रों की मौजूदगी देखी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *