
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 464
नवगछिया : प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने भाजपा नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में कोसी शिक्षक स्वभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता डॉ. नीतेश कुमार यादव के नारायणपुर स्थित आवास पर भी गये जहाँ उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सोमवार को भी दीघा के विधायक संजीव चौरसिया भी डा नितेश के आवास पर पहुंचे. श्री चौरसिया को भी डा नितेश ने अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया. डा नितेश ने दोनों नेताओं से विधानपरिषद चुनाव को लेकर लंबी बातचीत किया. दोनों नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने और शिक्षकों से मिलकर जनसंपर्क करने की सलाह दी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
