naugachia-com-prem-kumar

नवगछिया : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा प्रेम कुमार ने नवगछिया में एक प्रेस वार्ता में कहा कि विफलताओं पर परदा डालने के लिए निश्चय यात्रा कर रहे हैं. डा प्रेम कुमार ने कहा कि सात निश्चय में घर घर बिजली, घर घर शौचालय केंद्र सरकार की योजना है जिसे केंद्र सरकार ने सरकार में आने के साथ लागू किया था. इन दोनों योजनाओं का राज्य से कोई संबंध नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत सरकार गरीबों को अनाज भेज रही है लेकिन राज्य सरकार नियमित रुप से अनाज का वितरण नहीं पा रही है और दूसरी तरफ अनाज की कालाबाजी बड़े पैमाने पर जारी है. उन्होंने कहा कि बिहार में 63 लाख ऐसे लोग हैं जिन्हे छः माह से वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांग पेंशन का भुगतान नहीं कर रही है. नेता प्रक्षिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के अस्तित्व में आना एक साल भी नहीं हुआ है कि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने सासाराम के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के मामले को उठाते हुए कहा कि खनन माफियाओं के विरोध में बेबाक लिखते थे. इसी कारण उनकी हत्या हुई उन्होंने सिवान में भी हुई पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मामले का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने अन्य दो पत्रकारों पर भी हुए हमले का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण बिहार का विकास ठहर गया है. बिहार में अपराधियों का राज आ गया है. बिहार की जनता को अपराधियों के हवाले कर दिया गया है. अपहरण फिरौती उद्योग का रुप ले रहा है. हत्या आम बात हो गयी है. कानून व्यवस्था का राज नहीं है बिहार के व्यवसायी व युवा वर्ग पलायन कर रहे हैं. बाहुबली शाहबुद्दीन पर 58 ममाले दर्ज हैं लेकिन राजद में उनका स्थान सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि केंद्र से भेजी गयी राशि का बिहार सरकार 20 फीसदी भी खर्च नहीं कर पायी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भागलपुर सहित 14 जिलों पर केंद्रीय विद्यालय बनवाने के पक्ष में है लेकिन राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ बिहार बदहाल है तो दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी का श्रेय लेने के लिए कभी यूपी तो कभी झारखंड में भ्रमण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शराब अभी भी बिहार में बड़े पैमाने पर बिक रहा है. ब्लैक मार्केटिंग हो रही है. होम डिलवरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के काले कानून का उन्होंने विरोध भी किया था.

नवगछिया में बाढ़ के बाद नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

डा प्रेम कुमार ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवगछिया में बाढ़ से बड़े पैमाने पर क्षति हुई लेकिन अब तक न तो पुर्नवास किया गया और न ही ध्वस्त सड़कों और मकान को बनाने का कार्य किया गया. डा प्रेम कुमार ने कहा कि गौशाला की जमीन कब्जा किया जाना उचित नहीं है लेकिन सवाल विस्थापितों का है तो सबसे पहले उनका पुर्नवास होना चाहिए. राज्य सरकार ने भूमिहीनों को जमीन देने की घोषणा बहुत पहले से कर रखी है तो ऐसे में विस्थापितों का पुर्नवास कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद सरकार में हैं. उन्हें विस्थापितों का पुर्नवास के लिए पहल करना चाहिए.

हजार पांच के नोट रद होने पर कहा: कुछ दिन की परेशानी के बाद स्थिति होगी सामान्य

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा हजार पांच के नोट बंद हो जाने के मामले पर कहा कि कुछ दिन लोगों को परेशानी जरूर है लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होगी. उन्होंने कहा कि काला घन, नकली नोटों व कई तरह की आर्थिक विसंगतियों पर प्रधानमंत्री मोदी का एक मात्र यही निर्णय काम करेगा. भविष्य में इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा और भारत की अर्थ व्यवस्था पटरी पर आ जायेगी. प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष के साथ विधान पार्षद व भाजपा नेता डा एनके यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला प्रभारी राजीव कुमार मुन्ना, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह, भाजपा बुनकर मंच के प्रदेश मंत्री अलतमस बिहारी आदि अन्य लोग भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *