बिहार मदरसा बोर्ड के शिक्षकों व कर्मियों काे सरकार ने पहली बार पेंशन देने का एेलान किया है। 7 अगस्त को बोर्ड के सौ साल पूरे होने वाले हैं। इस माैके पर 1942 मदरसों के 18 हजार शिक्षकों व कर्मियों के लिए 1 अगस्त से पेंशन स्कीम लागू हाे जाएगी।
Total Downloads: 199
बेसिक वेतन का 10-12% पेंशन के रूप में कटेगा। जितनी राशि शिक्षकों-कर्मियों के वेतन से कटेगी, उतनी सरकार भी देगी।यही नहीं, 1128 मदरसों के 13536 शिक्षकाें व कर्मियों को अगस्त माह में सातवां वेतनमान मिलेगा जो मार्च से ही जोड़कर मिलेगा। इससे हर शिक्षक व कर्मी काे करीब 7 से 10 हजार प्रतिमाह का फायदा होगा।

वहीं 814 मदरसों के शिक्षकों व कर्मियों को मौजूदा वेतन से दोगुना मिलेगा। यह भी मार्च से जोड़कर मिलेगा। बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल कय्यूम अंसारी ने कहा कि शिक्षकों की दोनों मांगें सरकार ने पूरी कर दी हैं।

