मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय (एमएएम कॉलेज) के संस्थापक मदन प्रसाद सिंह एवं संस्थापिका पूर्व प्राचार्य डॉ. अहिल्या देवी सिंह की 13वीं पुण्यस्मृति कॉलेज में मनायी गयी। समारोह में दिवंगत मदन-अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

संस्थापक की याद में पुष्पांजलि पत्रिका का विमोचन शासी निकाय के सदस्य एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने श्रद्धांजलि गीत गाया। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि पहले लड़कियां घर से बाहर निकलती नहीं थी। लेकिन उन्होंने महिला महाविद्यालय की स्थापना की, जिससे देहात की बेटियों ने शिक्षा हासिल कर देश में महाविद्यालय व नवगछिया का नाम रौशन किया है।

बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक ठाकुर और पूर्व प्राचार्य डॉ. विभांशु मंडल ने कहा कि दोनों शिक्षाविदों ने दियारा में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्या देवी 19 वर्ष तक प्राचार्य रहीं। वे छात्राओं को बच्चों की तरहमानती थी।

छात्रा रितु ने चिट्ठी न कोई संदेश, जाने कहां तू चले गये गीत गाया। कार्यक्रम में शासी निकाय के अमरेन्द्र सिंह मुन्ना, डॉ. मनीषा लाहिड़ी, डॉ. प्रेमशीला शरण, डॉ. अनिल मंडल, डॉ. असदुज्जमा, डॉ. रीता राय, विन्देश्वरी सिंह, आशा सिंह, चन्नु, अरुण झा, डॉ. राजबहादुर सिंह सहित छात्रा स्मृति सिंह मंच का सञ्चालन के साथ सभी कॉलेज कर्मियों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *