नवगछिया : गश्ती के दौरान खरीक पुलिस ने अंतरजिला शराब माफिया को एक लोडेड कट्टा व दस गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। बेगूसराय जिले के शाहपुरकमाल थाना क्षेत्र के विशनपुर दियारा के संतोष चौधरी है। वह बाइक से बिहपुर के तरफ जा रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने 15 नंबर रोड पर तेलघी गांव के पास उसे दबोच लिया।

पुलिस गिरफ्तार माफिया का अापराधिक इतिहास खंगाल रही है। दरअसल, हथियार और गोली के साथ पकड़े जाने पर पुलिस को शक है कि वह बड़ा अपराधी है। इसके लिए खरीक पुलिस बेगूसराय पुलिस से संपर्क कर रही है। सूत्रों की मानें तो संतोष चाैधरी अंतरजिला शराब माफिया है और वह अपना अवैध कारोबार खरीक, बिहपुर सहित नवगछिया पुलिस जिले के कई इलाकों में कर रहा था।

खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि संतोष शराब के नशे में था और पुलिस की गाड़ी देखते ही सड़क पर बाइक खड़ी कर वह भागने लगा। लेकिन नशे में होने के कारण वह लडख़ड़ा गया और जवानों ने उसे दबोच लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *