खरीक पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तुलसीपुर के किसान शिवनंदन ठाकुर के अपहरण के मुख्य आरोपी परबत्ता थाना के यमुनियां निवासी रिटायर्ड कर्मचारी उमेश राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप बातया कि मामले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि बीते आठ अप्रैल को आरोपी ने अपने गांव के गुड्डू कुंवर व तुलसीपुर के संजीव कुंवर के साथ मिलकर किसान की जमीन रजिस्ट्री कराने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया था।

अपहृत किसान से गुड्डू राय के नाम से एक एकड़ 8 डिसमिल जमीन अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया था। किसान को लेकर आंध्रप्रदेश चला गया था। इसे लेकिन किसान के पुत्र ने खरीक थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद आरोपियों ने घटना के 20 दिन बाद किसान को मुक्त कर दिया था। इसके बाद किसान किसी तरह भटकते हुए घर पहुंचा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *