भागलपुर : भागलपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली ब्रrापुत्र मेल नौ दिसंबर से नए नंबर के साथ चलेगी। इससे सफर करने वाले यात्री दिसंबर से नए नंबर से ही आरक्षण कराएंगे। रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। समय और ठहराव में किसी तरह का बदल नहीं किया गया है। दरअसल, ब्रrापुत्र मेल उत्तर रेलवे की ट्रेन है। इसका परिचालन ट्रेन संख्या 14055/56 के नंबर से होता है।
ब्रrापुत्र मेल का रैक एलएचबी से होने के बाद यह ट्रेन उत्तर रेलवे से छीन गई और नॉथ फ्रंटियर (एनएफ) रेलवे के अधीन हो गया। दिसंबर से नए नंबर 15955/56 से ट्रेन का परिचालन होगा। इसका रखरखाव भी एनएफ रेलवे करेगा। डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली ब्रrापुत्र मेल का परिचालन पांच रैक से किया जाता है। ब्रrापुत्र मेल इस रूट की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। डिब्रूगढ़ से दिल्ली की 2578 किमी दूरी करीब 40 घंटे में पूरी होती है।

ट्रेन की बढ़ जाएगी रफ्तार : ब्रrापुत्र मेल एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) रैक से किया जा रहा है। ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की जगह 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इनके एसी कोचों में अच्छी एयरकंडीशनिंग होने के साथ हयूमिडिटी कंट्रोल की भी व्यवस्था है। स्लीपर कोच में 72 की जगह 80 बर्थ, जनरल कोच में 90 की जगह 106 सीट होगी। हर एसी थ्री में आठ व एसी टू में छह बर्थ बढ़ गई है।


