विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा पर बननेवाले फाेरलेन पुल के लिए जमीन की अड़चन दूर हाे गई है। डीएम ने एसअाईए अाैर विशेषज्ञ समूह की मूल्यांकन रिपाेर्ट के अाधार पर निर्णय लेते हुए जमीन अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी करने का अादेश दिया है। डीएम ने अादेश दिया है कि फाेरलेन से संबंधित परियाेजना के लिए भू-अर्जन की अागे की कार्रवाई के लिए अधिसूचना निर्गत करें।

प्रस्तावित परियाेजना के लिए एसअाईए व विशेषज्ञ समूह की मूल्यांकन रिपाेर्ट से स्पष्ट है कि इसके लिए इस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता माैजा, खरीक के महादेवपुर, सबाैर प्रखंड के मखुजान माैजा, जगदीशपुर प्रखंड के नगर निगम के वार्ड एक प्रभावित हाेंगे।

इस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता माैजा से 0.48 एकड़, खरीक प्रखंड के महादेवपुर से 35.593 एकड़, सबाैर के मखुजान से 10.9825 एकड़ अाैर निगम के वार्ड नंबर एक से 4.41 एकड़ यानी 51.4555 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *