मोबाइल पर अधिक देर तक बात करने पर शुक्रवार की सुबह मां ने बेटी को डांटा तो उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के छोटी कारीकादो गांव की है। बृहस्पति महतो की बेटी मनीषा कुमारी (17 वर्ष) शिवनारायणपुर हाईस्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। घर में मनीषा अकेली थी।

शाम को जब माता-पिता, बहन और भाई घर लौटे तो देखा कि मनीषा का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद सभी रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। परिजन शव काे दाह संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद उन्होंने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि सुबह मनीषा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। मां ने इसके लिए उसे डांटा था। इसके बाद सभी लोग खेत पर काम करने चले गए। शाम को घर आए तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *