भागलपुर के साहेबगंज स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में पूर्णिमा के दिन शाम में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। दरअसल मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा के श्रृंगार होने के बाद एक सांप शिवलिंग में लिपट गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382

इस दृश्य को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही। व्यवस्थापक राहुल पेचरीवाला ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद सांप खुद ब खुद वहां से निकला। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार माना तो कुछ लोगों ने कहा कि यह संयोग है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
