भागलपुर| बड़ी कजरैली में गुटखा खाने पर मां ने डांटा तो अाठवी‌ं की छात्रा काजल कुमारी (13) ने जहर खाकर जान दे दी। घटना गुरुवार की है। जहर खाने से काजल की हालत बिगड़ गई थी अौर मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। काजल तेतरहार मध्य विद्यालय में पढ़ती है अौर उसके पिता नाम शिव साह है, जो पेशे से मजदूर हैं। पिता ने बताया कि गुरुवार को काजल को गुटखा खाते देख उसकी मां ने देख लिया था। उसे डांट पड़ी थी।

मां ने काजल को घर में बैठ कर पढ़ाई करने को कहा था। यह कह, कर मां-पिता दोनों खेत में काम करने चले गए। उधर, घर में अकेली काजल में कीटनाशक खा लिया। माता-पिता को पता चला तो उसे मायागंज अस्पताल ले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *