नवगछिया : नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के छात्र-छात्रएं प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ये देश है मेरा कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हुए।
इस मौके पर विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स पटना के सभागार में कार्यक्रम संपन्न होगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों के सैकड़ों छात्र हिस्सा लेंगे विद्यालय से कुल 2 दर्जन छात्र-छात्रएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।

जिसमें प्रतिभागी के तौर पर आर्य श्री राधिका पंसारी, मुस्कान, आस्था, रितिका, चिरानिया, दीक्षा मवांडिया, प्राची चिरानिया, मुस्कान, कोमल शर्मा, कृतिका, चिरानिया, वैष्णवी यादुका सहित विद्यालय के सचिव विनोद केजरीवाल व प्रशासक जा रहे हैं।


