नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया “जागृति”(महिला शाखा) द्वारा रक्क्तदान शिविर का भव्य आयोजन मेरा लहु देश के नाम आयोजित किया गया।जिसका विधिवत उद्धघाटन नगर के प्रमुख नेत्र चिकित्सक डॉ. बी.एल.चौधरी,मारवाड़ी विवाह भवन सचिव श्री शम्भू रूंगटा,जवाहरलाल मेडिकल के डॉ. शहनवाज, डॉ.सोनु कुमारी, मो.साजिद, मो.नूर आरफीन,सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री राम किशोर साहू, नवगछिया सचिव चेतन मुनका, जागृति सचिव रिंकी शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक बबीता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सर्वप्रथम नवगछिया शाखा सचिव एवं जागृति सचिव रिंकी शर्मा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत सम्बोधन दिया।

कार्यक्रम संयोजक बबीता वर्मा द्वारा अतिथियों,नगरवासी एवं उपस्थित रक्तविरों का अभिनंदन कर उनके द्वारा दिये गए सहयोग की प्रशंसा की।शम्भू रूंगटा जी ने अपने सम्बोधन से लोगो को रक्तदान हेतु आगे बढ़ने की अपील की।डॉ.बी.एल चौधरी जी ने जागृति शाखा की खूब तारीफ की ओर कहा कि यह महिला शाखा होने के बावजूद रक्क्तदान शिविर आयोजित करती है ।

यह इनकी इच्छा शक्ति और मंच के प्रति जन कल्याण के भाव को पूरा करती है। उनके सम्बोधन से जागृति के सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस रक्तदान शिविर में रक्तविरों द्वारा कुल 42(बियालिस) यूनिट रक्त दिया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस रक्क्तदान मे पुरुषों के साथ महिला ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।रक्क्तदान शिविर में यू तो हर रक्तदाता ने अपना योगदान दिया,परंतु कुछ खास रक्तदाताओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस रक्क्तदान शिविर को उत्सव में तब्दील कर दिया।

जिसके तहत डॉ.बादल चौधरी उनकी पत्नी.डॉ सौम्या चौधरी एवं उनकी माता नीलम चौधरी,श्री अरुण यादुका और उनके पुत्र ओमप्रकाश यादुका,श्री मनोज शर्मा उनकी पत्नी रिंकी शर्मा व भतीजे अंकित शर्मा,श्री सुभाष चन्द्र वर्मा उनकी पत्नी बबीता वर्मा,विकास चिरानियाँ एवं उनकी बहन अनुपश्री चिरानियाँ,ने रक्त का दान कर माहौल को जोश से भर दिया।
इस शिविर में नवगछिया शाखा के अध्यक्ष निखिल चिरानियाँ,रवि सर्राफ,सुनील वर्मा,कमल टिबरेवाल,मनोज सर्राफ,बाल कृष्ण पंसारी,शम्भू चिरानियाँ,जागृति शाखा से संस्थापक अध्यक्ष बीना सर्राफ,शाखाध्यक्ष कंचन खेमका,कविता अग्रवाल,सोना शर्मा,खुश्बू रूंगटा,बीना चौधरी,सिमा गाड़ोदिया,रीता गाड़ोदिया,दीप्ती रूंगटा,सीमा चौधरी,रितु चिरानियाँ, रश्मि सर्राफ,नीतू चिरानियाँ,चित्रा टिबड़ेवाल,रूपा पंसारी,के साथ बिहार प्रान्त के पूर्व अधिकारी श्री अश्वनी खटोड़,नाथनगर निवासी पीयूष कुमार,लायन्स क्लब अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी,बजरंग दल अध्यक्ष प्रवीण भगत,संतोष गुप्ता,अरुण मावंडिया,गायक मिथुन कुमार,नंदलाल तिवाड़ी की उपस्थिति ने आयोजन को सफल रूप दिया।

आज के कार्यक्रम की सफलता का सारा श्रेय उन 42 रक्तविरों को जाता है जिन्होंने अपने साहस और जनसेवा भाव को ध्यान में रखते हुए आज इस शिविर में अपना अमूल्य रक्क्त का दान किया। इसमें HDFC भागलपुर का भी सहयोग मिला कार्यक्रम के अंत मे पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *