बिहुला के मायके नवगछिया में बिहुला विषहरी की प्रतिमा को रविवार की देर शाम भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर महिलाएं विदाई गीत गा रही थीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
रविवार को सुबह से ही मंदिर में डाला चढ़ाने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया।

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने भी पूजा-अर्चना की। देर शाम विसर्जन में पूजा समिति के विमल किशोर पोद्दार समेत कई सदस्य व्यवस्था में लगे रहे। वहीं हड़िया पट्टी में स्थापित प्रतिमा का भी देर रात विसर्जन किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

