नवगछिया : पिकअप वैन लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को छापेमारी कर खगड़िया के महेशखूंट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट इंग्लिश टोला निवासी नीरज पासवान व धर्मराज उर्फ धरवा पासवान का नाम शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Total Downloads: 107
13 अगस्त की रात पिकअप वैन से आए चार की संख्या में हथियार बंद अपराधियों में नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विजय घाट पुल पहुंच पथ के रेलवे ओवर ब्रिज के पास से हथियार के बल पर मिर्ची लदी, पिकअप वैन को लूट लिया था। इस दौरान अपराधियों ने वैन पर सवार चालक सहित कुल तीन लोगों के साथ मारपीट कर घायल भी कर दिया था।


इसमें पूर्णिया के बिंदेश्वर सिंह, ललन सहनी व रंजीत कुमार घायल हुए थे। जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में पुलिस ने कराया था। घटना के संदर्भ में नवगछिया थाना में पीड़ित पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के चरैया निवासी बिंदेश्वरी सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
