एनएच 31 के निकट धरहरा गांव जाने वाली सड़क पर पोखर के निकट हथियार से लैस बदमाशों ने पिस्तौल सटाकर 50 हजार नगदी और गले से सोने की चैन लूट ली। घटना शनिवार की रात 10:30 की बताई गई है। बदमाशों के लूट का शिकार मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा गांव निवासी नीतीश कुमार पुलिस को घटना की जानकारी दी।

दिए गए आवेदन उसने पुलिस को बताया कि वह बाइक से अपने ससुराल धरहरा जा रहा था। उसी दौरान रात के करीब 10:30 बजे पोखर के पास स्थित पीपल वृक्ष के निकट पहले से खड़े दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक रुकवा ली। मारा-पीटा और लूट लिया। घटना के बाद मोबाइल से ससुराल वालों को सूचना दिया।

घटनास्थल पर ससुराल के लोगों ने बदमाशों से कहा कि दामाद हैं, इनका सामान लौटा दो। पर दोनों बदमाश चलता बने। रविवार को पंचायत मुखिया विजय सिंह, सरपंच बिहारी सिंह व उपसरपंच प्रमोद कुमार ने दोनों को पंचायत में बुलाया। पर दोनों बदमाश मोनू कहार पिता बाल्मीकी कहार व चुनचुन कुमार उर्फ चुन्ना पिता स्व. दिलो सिंह ग्राम धरहरा नहीं आए। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *