रंगरा| मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को रंगरा पुलिस ने छोटी काली स्थान मंदिर प्रांगण में जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना जाने पहचाने और बिना व्यक्तिगत जानकारी के बच्चा चोर व मवेशी चोर समझ कर भीड़ जुटाकर सामूहिक रूप से उसकी पिटाई ना करें।
ऐसे किसी भी व्यक्ति के बारे में पता चलने पर सीधे इसकी सूचना पुलिस को दें। उस व्यक्ति के बारे में पुलिस जांच करेगी। यदि भीड़ ने किसी व्यक्ति की पिटाई करते हुए, देखें तो अपने स्तर से समझाएं और सामूहिक हिंसा से उसका बचाव करें।


किसी भी सूरत में कानून को अपने हाथ में नहीं लें। इस मौके पर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार पिंटू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजहर आलम के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधियों के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

