बुधवार की देर शाम खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ के समीप एन एच 31 जाने वाली ग्रामीण सड़क पर डब्ल्यूबी 24 के 2022 नंबर अल्टो कार जब्त कर लिया। जिससे पुलिस ने पीछे में लोड अफसर च्वाइस कंपनी की 950 पाउच विदेशी शराब बरामद की है।
साथ ही मौके पर से ही जब्त गाड़ी पर सवार अंतरजिला शराब धंधेबाज खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के कन्हैयाटोला निवासी दौलत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया।जबकि उसी गाड़ी पर सवार दो अन्य धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज के निशानदेही पर लगातार सघन छापामारी कर रही है।

दोनों धंधेबाज का मोबाइल पुलिस सर्विलांस पर रखी है। फरार होने वाले धंधेबाज खगड़िया जिले के ही बिचलीटोला महेशखुंट निवासी गौरव उर्फ डंटी चौरसिया व अलौली निवासी अमलेश चौरसिया है।
बताया जाता है कि सभी धंधेबाज अंतरजिला शराब माफिया गिरोह का मुख्य शातिर धंधेबाज। जो लंबे अरसे से शराब कारोबार कर रहा था। वहीं पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। थानाध्यक्ष के कार्यकाल में यह सबसे बड़ा खेप पुलिस को हाथ लगी है।
थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि इलाके से लाल रंग की कार से शराब का बड़ा खेप ले जाया जा रहा है। गणेशपुर मोड़ के समीप उक्त गाड़ी पकड़ी गई, जिसमें सफलता मिली।


