साई परिवार नवगछिया के द्वारा शिरडी वाले साई बाबा का भव्य पालकी यात्रा दिनांक 24/8/19 को निकाली जाएगी। पालकी यात्रा माता शीतला मंदिर नवगछिया से निकल कर स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, मक्खाताकिया और गौशाला रोड होकर पुनः मंदिर परिसर पहुचेगी।वहां पहुँचे सभी श्रद्धालु बाबा का दर्शन पुजन करेंगे। जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक मोहन पोद्दार, काशी गुप्ता,निर्मल चौधरी मुकेश राना, रवि शर्मा, गोलू कुमार, बजरंग पोद्दार सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया के घनश्याम प्रसाद, डा अनंत विक्रम ,पुर्षोतम कुमार,ओम प्रकाश सिंह बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, बिष्णू कुमार, विशाल गुप्ता, धमेन्द कुमार, रंजीत साह , खेल संघ नवगछिया के लोग लगे हुए हैं


