नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ मार्ग पर गुरुवार को एक वाहन ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इसमें बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के औरीय गांव निवासी प्रवीण कुमार घोष (55) की मौत हो गई।

जबकि मोना कुमार घोष एवं निकुंज कुमार घोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसी दौरान भागलपुर से नवगछिया जा रहे इस्माइलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने घायलों को उठाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस को सूचना दी। प्रवीण अपने दोनों चचेरे भाइयों के साथ बुधवार को पूर्णिया गया था। गुरुवार को बांका लौट रहा था। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *