नवगछिया| विक्रमशिला पुल पहुंच पथ की सहायक तेतरी जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क में बचाव कार्य चलने के बाद भी सड़क के नीचे से रिसाव जारी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 106
इससे सड़क के ध्वस्त होने की संभावना बढ़ गई है। पथ निर्माण विभाग सड़क की दोनों ओर बोरे में बालू भर कर एनसी में डाल कर रिसाव को बंद करने की कोशिश में जुटा है, पर गंगा की तेज धारा के आगे बहाव तेज होने से अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।


शनिवार की दोपहर एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने स्थिति का जायजा लिया। एसडीओ ने कहा कि स्थिति अभी सामान्य नहीं हो पाई है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
