नवगछिया| भादो उत्सव पर शुक्रवार को दादी जी सेवा समिति की ओर से राणीसती दादी मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर भजन की प्रस्तुति देकर भक्तों को झुमाया।

आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल पाठ में सीमा रूंगटा, अनुराधा पंसारी , कुसुम मुनका, लता गोपालका, वीणा सर्राफ, सुषमा अग्रवाल, श्वेता बुबना, सरिता यादुका सहित 150 महिलाओं ने भाग लिया।

वहीं दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में भादो अमावस्या पर मां भद्रकाली की पूजा की गई। माता के दरबार को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दोपहर 3:00 बजे से भजन संध्या मैं मैया के भजनों में लोग डुबकी लगाया। वहीं स्थानीय कलाकार ने माता के गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। शाम में दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें 251 दीपक जलाए गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *