नवगछिया| मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में बुधवार को कौशल विकास योजना के तहत प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रो. कुमारी सुदामा यादव की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित किया गया।
जंतु विभाग के शिक्षक प्रो. अनिल कुमार मंडल ने छात्राओं को कौशल विकास की योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्या ने छात्राओं से कहा कि सफलता शॉर्टकट नहीं मिलती है, मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी।


मौके पर भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार मंडल, महाविद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र कुमार मंडल, बिंदेश्वरी सिंह, डॉ. प्रेमशीला शरण, प्रो. सिकंदर चौधरी, प्रो. रीता कुमारी, पूनम कुमारी, छात्रसंघ सचिव आकांक्षा चौधरी, अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह, कोमल, मुस्कान, मनीषा आदि कई छात्राएं उपस्थित रहीं।

