नवगछिया बाजार मैं मां दक्षिणेश्वरी काली जी की भादो अमावस्या पर मां भद्रकाली की पूजा एवं अखंड ज्योत का भव्य आयोजन किया गया माता के दरबार को भव्य और आकर्षक बनाया मैया को लाल चुनरी से सजाया गया जिसमें पंडित श्री राम जी के साथ पांच ब्राह्मणों के द्वारा चंडी पाठ 11:00 बजे से लगातार चलता रहा वही दोपहर 3:00 बजे से भजन संध्या मैं मैया के भजनों में लोग डुबकी लगाते रहे
जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर माता का जयकारा लगाते रहे वहीं स्थानीय कलाकार ने माता के गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया उसके बाद संध्या काल मे 6:00 बजे से दीपोत्सव मनाया गया


जिसमें मैया के दरबार को 251 दीपक की रोशनी से जगमगाए उठा और रात्रि 8:00 बजे से महाभोग के साथ 108 आरती के दीपों से महा आरती का आयोजन किया जिसमें आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस आयोजन को सफल बनाने में भोला शर्मा सोनू भगत दीपक भगत राज चौधरी सुमित भगत इत्यादि लगे रहे

