बिहपुर। बिहपुर विद्युत प्रशाखा में तीन सितंबर मंगलवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात के 11 बजे तक करीब 15 घंटे बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी देते
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
विद्युत अनुमंडल बिहपुर के एसडीओ अभिषेक पासवान ने बताया की बिहपुर पावर सबस्टेशन में 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इस ट्रांसफार्मर को लगाने का उद्देश्य लोड बढ़ जाने से बिजली ट्रिपिंग की समस्या को दूर करना है। अभी पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

