तुलसीपुर गांव में जमीन पर कब्जा जमाने का विरोध करने पर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसको लेकर पीड़ित मुकेश शर्मा ने थाने में सोमवार को आवेदन दिया है।
Total Downloads: 115
आरोप लगाया है कि मेरा पड़ोसी ऐतवारी यादव, मिथुन यादव, मंगल यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य जबरन मेरी जमीन पर कब्जा जमाने के लिए अपने घर का छज्जा निकाल रहा था जिसका विरोध किया तो सभी आरोपी मिलकर मुझे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व देशी कट्टा लेकर मारपीट करने लगा।

आरोप लगाते हुए लिखा है कि मेरे जमीन पर आरोपियों द्वारा मिट्टी भी भराई का कार्य किया जा रहा है। वहीं लिखा है कि सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। इसलिए किसी भी समय मेरे साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

