बिहपुर : एनएच-31 पर दयालपुर के पास मंगलवार की अहले सुबह दो ट्रकों टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए, अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी ड्राइव कर रहा ड्राइवर सीट सहित नीचे आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खलासी मौके पर कराहता रहा, पुलिस के पहुंचने के बाद इलाज के लिए पास के निजी क्लीनिक ले जाया गया इसके बाद वहां से सरकारी अस्पताल भेजा गया। चालक की पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश राय के रूप में की गई।

खलासी वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के शत्रुघन के रूप में की गई। ट्रकों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, इतने में दूसरे ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। घटन के बाद एनएच पर क्षतिग्रस्त ट्रक पड़े रहने के कारण देखते ही देखते दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षतिग्रस्त ट्रक बीआर-6-बीडी-1951 मुजफ्फरपुर से मिर्जाचौकी गिट्टी लेने जा रहा था और नवगछिया की तरफ से गिट्टी लेकर खगड़िया की ओर जा रहे बीआर-01जीई-9624 से टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय पुलिस को खबर किया। सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कारह रहे खलासी को पुलिस पास के प्राइवेट क्लीनिक ले गई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस को उसने घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर तहकीकात के बाद पुलिस ने ट्रक को एनएच से साइड कराया, इसके बाद आवागम सामान्य हुआ। पुलिस ने गाड़ी से मिले कागजात और खलासी से मिली जानकारी मुताबिक चालक की पहचान की। इसके बाद उसके घर वालों को खबर कर शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी से मिले कागजात व खलासी के बताए पते पर चालक के परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरा ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल हो गए। क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *