नवगछिया : अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में जीबी कॉलेज एवं जेपी कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। जीबी कॉलेज नवगछिया में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. रामजन यादव और डीएसडब्लू प्रो. योगेंद्र ने किया।

उद्घाटन मैच टीएनबी कॉलेज एवं मारवाड़ी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें टीएनबी ने मारवाड़ी को 57-44 से हराया। दूसरा मैच मुरारका कॉलेज व तारर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मुरारका कॉलेज ने तारर कॉलेज को 24-20 से पराजित किया। सबौर कॉलेज ने पीजी एथेलेटिक्स कॉलेज को 40-23 से हराया। टीएनबी लॉ कॉलेज ने बीएन कॉलेज को 41-39 अंक से पराजित किया।

क्वार्टर फाइनल में पीबीएस बांका ने टीएनबी कॉलेज 50-37 से हराया। जीबी कॉलेज ने मुरारका कॉलेज को 46-25 अंक से पराजित किया। जेपी कॉलेज व सबौर कॉलेज के बीच मैच टाई होने पर जेपी कॉलेज ने सबौर कॉलेज को गोल्डन रेड में 9-5 से हराया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच टीएनबी लॉ कॉलेज एवं एसएसवी कॉलेज कहलगांव के बीच होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *