प्रखंड के कोसी पार स्थित कहारपुर में नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ शुक्रवार से शुरू हुए कटाव का कहर जारी है। यह कटाव गांव के पश्चिमी दिशा में करीब चार सौ मीटर के दायरे में हो रहा है। जिससे नदी के आसपास स्थित घरों पर संकट का बादल मंडराने लगा है।
Total Downloads: 383
कटाव की रफ्तार देख लोग दहशत में जी रहें हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर कटाव की रफ्तार यही रही तो शीघ्र पुरा गांव कोसी की भेंट चढ़ जाएगा। नदी किनारे स्थित मिडिल स्कूल का एक भाग की दीवार पुरी तरह कटाव की जद में आ गया है।

जो किसी भी समय नदी में विलीन हो सकता है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फोन पर भागलपुर डीईओ को दी। आवश्यक पहल की मांग की है। कुछ ग्रामीण सुरक्षित स्थल की ओर जाने लगे हैं।

