जन्म लेने के कुछ देर बाद नवजात की माैत के बाद एएनएम पर अवैध वसूली और लापरवाही का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीणों ने पीएचसी पर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। अस्पताल में भगदड़ मच गई। डॉक्टर, एएनएम सहित हेल्थ कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर की। घटना बुधवार को दिन के 10 बजे की बताई गई है। करीब 12:30 तक अस्पताल में हंगामा होते रहा। हालात इतने बिगड़ गए कि सभी अस्पताल कर्मियों ने अपने आपको अस्पताल के एक कमरे में बंद कर किसी तरह अपने को बचाया और एसपी को घटना की सूचना दी। इसके बाद उत्पात की इस सूचना पर चार थाने की पुलिस के साथ बीडीओ व इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचे, जहां इन्होंने किसी तरह भड़के लोगों को समझाकर हालात को कंट्रोल किया। डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि नवजात की मौत सामान्य है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शेष आरोप निराधार है। एएनएम ने सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नवजात जन्म के पश्चात रो नहीं रहा था। काफी मशक्कत करने पर भी नहीं रोया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए नवजात को मायागंज अस्पताल ले जाने के लिए निकल भी गए। पर कुछ देर फिर वापस आकर हंगामा करने लगे। इस मामले में पूर्वी घरारी निवासी प्रसव पीड़िता रूकसाना खातून के पति मो. आजाद ने थाने में आवेदन देकर नवजात की मौत की वजह एएनएम की लापरवाही से बताया है। दूसरी ओर एएनएम अनिता कुमारी ने भी घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है। बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पदाधिकारी के साथ एक सेक्शन पुलिस अगले आदेश तक पीएचसी तैनात कर दी गई है।

खरीक पीएचसी की घटना, सूचना पर चार थाने की पुलिस के साथ बीडीओ व इंस्पेक्टर पहुंचे शांत कराया मामला, पुलिस पदाधिकारी के साथ एक सेक्शन पुलिस पीएचसी पर कर रही कैंप

पीड़िता के पति ने लगाया यह आरोप

खरीक पीएचसी से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित पूर्वी घरारी निवासी प्रसव पीड़िता रूकसाना खातून के पति मो. आजाद ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि उनकी पत्नी को मंगलवार देर रात एक बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पड़ोस की दो महिलाओं के साथ पीएचसी लाया गया। जहां डयूटी पर तैनात एएनएम ने भर्ती कराने व जांच करने के नाम पर एक हजार रुपए की मांग की। अन्यथा एडमिट नहीं करने की बात कही। विनती करने पर पांच सौ रुपया में बात बनी। देने के बाद एएनएम ने पत्नी का प्रसव कराया। इसके बाद पत्नी को तेज ब्लडिंग होने लगी। जन्म ली नवजात रो नहीं रही थी। जांच करने के लिए कहा तो एएनएम फिर रुपए की मांग करने लगी। गरीबी की दुहाई दिया, पर एएनएम ने जांच करने से मना कर दिया। इसके कारण नवजात की मौत हो गई। मौत होने के बाद मामले को दबाने के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

एएनएम का आरोप

दूसरी ओर एएनएम अनिता कुमारी ने भी घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है। जिसमें 10 नामजद व 100 अज्ञात पर अस्पताल में हंगामा मचाने, मारपीट करने सहित कई आरोप लगाया है। घटना के दौरान कान से सोने की वाली व गले से सोने की चैन भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने लूट लिया। सरकारी पंजी को फाड़कर बर्बाद कर दिया गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए चिकित्सकों व समेत अन्य कर्मियों के साथ भीड़ में शामिल महिला व पुरूष ने मारपीट की।

लाेगाें के शांत होने पर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना खरीक बीडीओ सुधीर कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान ,खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप, बिहपुर रणजीत कुमार, नदी थानेदार महताब खां, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार, मुखिया पति पुकुल शर्मा, संजय चौधरी के साथ पीएचसी पहुंचे। जहां उग्र लोगों को काफी मशक्कत के बाद किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसपर लोगों शांत हुए व भीड़ नियंत्रित हुई। इसके बाद पुलिस ने नवजात को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, पर वहां से मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद कमरे में बंद चिकित्सकों, एएनएम समेत अन्य कर्मियों को बाहर निकाला गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet