खरीक।|बुधवार की अहले सुबह प्रखंड के ध्रुवगंज गांव में अपरिचित महिला को बच्चा चोर के आरोप में गांव से खदेड़कर लोगों ने बाहर कर दिया। पुनः गांव नहीं आने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार अहले सुबह चार बजे के आसपास एक वृद्ध महिला गांव आ पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
जो पहनावे व भाषा से इलाके की नहीं लग रही थी। जिसके बाद बच्चा चोर होने की आशंका से आशंकित ग्रामीणों ने महिला को खदेड़कर गांव से बाहर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला गांव के एक बच्चा से बात कर रही थी। इसकी आशंका पर उसे गांव से खदेड़ दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

