नारायणपुर – जवाहर नवोदय विघालय नगरपारा में राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ. विद्यालय के प्राचार्य डाॅ ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी से छात्रों में उच्च बौद्धिक स्तर का विकास होता है. पुस्तकालय अध्यक्ष अजीत कुमार के नायब पहल से विद्यालय में गोरवपूर्ण परंपरा की शुरूआत हुआ. कार्यक्रम 14 से 22 नंम्बर तक चला 16 नवंम्बर को स्टोरी जेलिंग काॅटेंस्ट, 17 को स्लोकन मैकिंग काॅटेंस्ट 18 को ऐसै राइटिंग परीक्षा 21 को राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी सहित अन्य प्रदर्शनी से छात्र नितीन प्रकाश, शिवशंकर शशि, अमित, अभिषेक, आनंद, पिंकु, शम्भवी, शिवानी, स्वाति, अदिति ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी से ज्ञान का विस्तार होता है. मौके पर डाॅ उमाशंकर, आर एन ठाकुर, आशूतोष दुबै, मनीष कुमार मन्नू , एके चौधरी, एस के झा, देवेन्द्र, अनिल , मुकेश, रानी, मैनेजर एवं अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद थे.

