थाना क्षेत्र के खैरपुर और नया टोला तेलघी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों गांव के एक-एक लोग घायल हो गये।खैरपुर में हुई मारपीट में एक पक्ष के सुधीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने खरीक पीएचसी में उसका इलाज कराया। मामले को लेकर घायल ने गांव के ही दरोगी यादव, दिलीप यादव, दिलखुश यादव, रंजन देवी व जुगली कुमारी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से दरोगी यादव ने सुधीर यादव व नवीन यादव के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। इधर, नया टोला तेलघी में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के शंभु मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मामले को लेकर घायल ने तेलघी निवासी राजेश सिंह, पुतुल सिंह, बादो सिंह के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। वहीं दूसरे पक्ष से संतोष सिंह ने बहादुर मंडल, सुमो मंडल, मनोज मंडल, शंभु मंडल, शंकर मंडल, गीता देवी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।


