नवगछिया : खगड़िया से धनबाद की एक महिला का अपहरण उसे खरीक थाना क्षेत्र में रखने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को महिला अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर खरीक थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।

धनबाद, झरिया के एमओसिटी निवासी मनोज कुमार की प}ी उषा देवी ने पुलिस को बताया कि उसे खरीक के तुलसीपुर में मंटू यादव के घर में अपहरण कर रखा गया था। अपहरणकर्ताओं ने मेरे बेटे को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी अन्यथा मेरी हत्या कर देने की धमकी दी थी। इसी बीच वह मौका पाकर वहां से भाग निकली। महिला के बयान पर खरीक थाने में मामला दर्ज किया है,

जिसमें धनबाद निवासी अनुराग मिश्र, मंटू यादव की पत्नी और खगड़िया जिले के अरिया निवासी सीताराम यादव, शंभू यादव, सुमन यादव, रमेश कुमार समेत दो अज्ञात को आरोपित किया है। उषा देवी के अनुसार उसकी गाड़ी खगड़िया-नवगछिया रूट में चलती है। उसी का हिसाब लेने के लिए रविवार को खगड़िया आई थी। इसी दौरान आरोपितांे ने मेरा अपहरण कर लिया।

आरोपितों से महिला का था रुपये का लेने-देने : एसपी

नवगछिया एसपी निधी रानी ने बताया कि खगड़िया में महिला की छोटी चारपहिया गाड़ी चलती है, जिसका हिसाब-किताब लेने वह अक्सर आती थी। इसी दौरान आरोपितों से उसकी पहचान हुई थी। इनसे रुपये का भी लेनदेन था। इस बार खगड़िया आने पर महिला से वे लोग रुपये मांगने लगे। इन्कार करने पर महिला का अपहरण कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *