रंगरा| थाना परिसर में शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और उसका निष्पादन किया गया। सीओ व थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह के सामने छह मामले आए, जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने चार मामलों का निष्पादन किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
सीओ जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जमीन विवाद संबंधित मामले का निष्पादन किया जाता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिविर के इस माध्यम से छोटे-मोटे जमीन के विवाद आसान तरीके से हल किए जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

