रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के खरीक रेलवे स्टेशन नया टोला भवनपुरा गांव में 6 माह पूर्व शादी हुई नवविवाहिता 20 वर्षीय पत्नी मालती की मौत हो गई। वह उक्त गांव निवासी खाखो दास बेटा सोनू रविदास से उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते देर शाम खरीक पहुंचे कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के फलका निवासी मालती के पिता सिकंदर रविदास समेत अन्य मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मायके वालों स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और हत्या करने का आराेप लगाया।

जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने ससुराल वालों से पूछताछ की। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि उसे पूर्व से अपेंडिक्स की बीमारी थी। रविवार को व्रत थी, जिसके दौरान देर शाम अचानक पेट में जोरों की दर्द उठा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने से उसे समय रहते समुचित इलाज नहीं करा पाए।

मां बोली-दिन में 11 बजे बेटी से हुई थी बात और शाम में मिली मौत की खबर

घटना की जानकारी पर पहुंची मालती की मां सविता देवी ने बताया कि पांच माह पूर्व सोनू से बेटी का धूमधाम से ब्याह किया। कुछ माह बेटी ससुराल में ठीक-ठाक से रही। फिर ससुराल वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इसके कारण बेटी पिछले एक माह से मायके में थी, जो इसी माह 5 सितंबर को सब कुछ ठीक ठाक होने पर फिर अपना ससुराल आई थी। बेटी से रोज मोबाइल पर हालचाल होता था। रविवार को भी दिन के 11 बजे बेटी से लंबी बातचीत हुई थी। किन्तु ऐसी कोई परेशानी नहीं बताई थी। देर शाम अचानक ससुराल वालों ने फोन कर बीमारी से मौत होने की जानकारी दी। इसलिए बीमारी से मौत होने की बात हजम नहीं हो रही है।आरोप लगाते हुए कहा ससुराल वालों ने बेटी की साजिश के तहत गला दबाकर हत्या कर दी है।

मायके वालों ने आवेदन नहीं दिया है : थानाध्यक्ष

इस बाबत थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की बात सामने आ रही है। किन्तु मृतिका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया गया है पर अब तक घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस ने नवविवाहिता के ससुराल वालों से पूछताछ की है। इन्होंने बीमारी बताई है, जांच चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *