23-naugachia-mahagathbandhn-ke-karykrtaon-ki-bait

नवगछिया : राज्य सरकार द्वारा समन्वय समिति में राज्य के 13.5 हजार कार्यकर्ताओं को जगह देने और कई तरह की सुविधा देने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. इस बाबत ईसमाइलपुर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार के अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी का बधाई प्रस्ताव पारित किया है. मौके पर गुलशन कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अपने तीसरे कार्यकाल में शराब बंदी और कार्यकर्ताओं की सुध लेकर साबित कर दिया कि यह सरकार सामाजिक न्याय की सरकार है बिहार के विकास का मॉडल पुरे देश में लागू होना चाहिए. इस अवसर पर कार्यकर्तागण ईसमाइलपुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, नवगछिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष मुरारी कुमार मंडल, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारस नाथ साहू, खरीख प्रखंड के व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्जुन साह,परबत्ता पंचायत के जदयू अध्यक्ष संजय पासवान,दलित प्रकोष्ठ जदयू के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, वेकानंद, प्रभात कुमार, दीनानाथ मंडल, अशोक कुमार मंडल, चंद्रिका प्रसाद मंडल एवं उपस्थित श्री वृन्दावन से आये हुए कथा व्यास श्री बालकृष्ण लाल जी महाराज, ईस्माइलपुर जदयू सचिव सिंटू कुमार. महागठबंधन परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *