नवगछिया : नोटबंदी के बाद सामान्य हुए हालात को दिखाने का प्रयास नवगछिया के भाजपा नेताओं ने शुरू कर दिया है. शनिवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल व बिहपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष रुपेश रुप भ्रमरपुर गांव जा कर दुर्गा स्थान के पास वाले एटीएम से पैसे की निकासी की. जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि एटीएम में पर्याप्त दो हजार रुपये के नोट थे और दिन भर एटीएम में दो से ज्यादा लोगों की कभी भी भीड़ नहीं रही. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष खामखां हंगामा कर रहा है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. अब हालात सामान्य हैं. दुकानों में पर्याप्त खुदरा है. लोगों की 80 फीसदी कठिनाई समाप्त हो गयी है.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

