रंगरा| थाना क्षेत्र के चापर ढाले के समीप एनएच-31 सड़क मार्ग पर एक व्यवसायी को कुरसेला की ओर से नवगछिया की ओर जा रहा बेलगाम ट्रक ने कुचल डाला। इस घटना में व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी सुबोध प्रसाद साह पिता कैलाश साह के रूप में की गई है।
Total Downloads: 115
दुर्घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि वह पूर्णिया से माल पहुंचा कर पिकअप गाड़ी के साथ अपने घर बांका लौट रहा था।

चापर ढाले के समीप उसकी गाड़ी खराब हो गई। चालक गाड़ी को ठीक कर रहा था और वह बगल में खड़ा था। इसी दौरान वह ट्रक उसे कुचलता हुआ भाग निकला। ट्रक कहां का थ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

