रंगरा| देर रात पुलिस ने भवानीपुर से चोरी की बाइक के साथ लुटेरा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान भवानीपुर गांव निवासी सोनू यादव पिता, बालेश्वर यादव व विकास पंडित पिता, महेश्वर पंडित के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो दोनों अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने विकास पंडित को उसके घर से गिरफ्तार किया।

दोनों युवक बाइक लुटेरा गिरोह के पेशेवर सदस्य हैं। दोनों ने हाल ही में कटिहार के डूमर के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग से बाइक लूटी थी।


