गोपालपुर थाना क्षेत्र के 12 सीट दियारा में रविवार शाम को किसान प्रमोद यादव की बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण फसल चराने का विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Total Downloads: 378
परिजनों ने बताया कि प्रमोद यादव दियारा में अपने खेत पर फसल की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान पूजो यादव और उसका भाई सियाराम यादव ने अपनी भैंस उसके खेत की फसल चराने लगा। प्रमोद ने जब विरोध किया तो पूजो यादव व सियाराम यादव ने अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया।

गंभीर चोट लगने के कारण घायल प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गयी। इस संबंध के गोपालपुर थाने में पूजो यादव और सियाराम यादव पर हत्या की प्रथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम ले लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

